नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार : भाजपा के नौ और जदयू के आठ नेताओं ने बिहार कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

पटना बिहार
Spread the love

पटना,09 फरवरी (ए)। बिहार में नई सरकार गठन के लगभग दो महीने बीत जाने के बाद मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में 17 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है जिसमें से भाजपा के 9 और जदयू के 8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले बीेजेपी एमएलसी शाहनवाज हुसैन ने शपथ लिया। इसके अलावा भाजपा के नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम और नारायण प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा जदयू से श्रवण कुमार, मदन सैनी, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय कुमार झा, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज और सुनील कुमार ने शपथ ली।