14 साल के लड़के ने 2 हफ्तों में 5 महिलाओं से किया रेप…

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love


लीड्स,21फरवरी (ए) । यूनाइटेड किंगडम के लीड्स से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने एक 14 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया। इस लड़के ने बीते 2 हफ्ते के अंदर 5 महिलाओं के साथ रेप किया है। ये मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सीआईडी ने खुलासा किया कि 14 साल के नाबालिग लड़के ने यूनाइटेड किंगडम के लीड्स में अलग-अलग जगहों पर 5 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। हालांकि आरोपी को पकड़ लिया गया है।
जांच के दौरान सीआईडी को पता चला कि अलग-अलग जगहों पर 5 महिलाओं के साथ रेप करने वाला शख्स एक ही है। पीड़ित महिलाओं ने आरोपी की जो पहचान बताई वो एक जैसी ही थी। इसके बाद सीआईडी ने आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।