दिल्ली में कोरोना के 4998 नए मामले, 89 की गई जान

राष्ट्रीय
Spread the love

नई दिल्ली,28 नवंबर एएनएस। राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 4998 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 6512 लोग इलाज के बाद पूर्णतः ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बीते 24 घंटे में यहां कोविड-19 की चपेट में आकर 89 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को जारी हुई स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी गई है।
इसके मुताबिक, 4998 नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या अब 5 लाख 61 हजार 742 तक जा पहुंची है। इसमें से 5 लाख 16 हजार 166 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। 89 मौतों के साथ दिल्ली में मृतकों की संख्या अब 8998 तक पहुंच गई है। वहीं कंटेनमेंट जोन भी बढ़कर अब 5331 तक पहुंच गए हैं।