बदमाशों ने महिला को अगवा कर पेड़ से बांधकर की रेप की कोशिश, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बिना कपड़ों के छोड़ा,फिर–

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई,23 फरवरी (ए)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वसई परिसर में एक महिला का अपहरण कर उसे पेड़ से बांधकर रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और उसे बिना कपड़ों के छोड़कर फरार हो गए। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे भिवंडी के जंगल में ले गए। महिला के मुताबिक उसे पेड़ से बांध कर मारपीट की गई। यह सब करने के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने उसके बाल भी काटे। साथ ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दी गई। महिला को चिंचोती नाके के जंगल में ले गए आरोपी इसके बाद महिला को बिना कपड़ों के वही वापस छोड़ दिया जहां से उसका अपहरण किया था। महिला ने मामले की शिकायत निजामपुरा थाने में कर दी है। अब यह मामला वलिव थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। वलिव ठाणे के इंस्पेक्टर विलास चौगुले ने बताया कि महिला के शिकायत के आधार पर हमने जांच शुरू कर दी है। चौगुले ने बताया की महिला ने शिकायत में बतया की उसे आरोपियों ने गन्ने के रस देने की कोशिश की पर महिला ने मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी पीड़ित महिला को चिंचोती नाके के पास जंगल में ले गए। महिला को जिस हालत में आरोपी छोड़ गए ऐसे में पीड़ित महिला बड़ी मुश्किल से वसई के अपने घर पहुंच पायी। महिला ने तीन आरोपियों की पहचान कर ली है जबकि एक की पहचान अभी नहीं हो पायी है।चौगुले ने बताया की आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता धारा 328, 354 और 342 के तहत मामला दर्ज किया गया है. विलास चौगुले ने बताया की महिला अभी मानसिक आघात में है ऐसे में हम उनसे ज्यादा सवाल नहीं कर सकते इसलिए जैसे ही वह ठीक महसूस करेंगी हम उनसे घटना की पूरी जानकारी लेंगे। उन्होंने ने कहा की महिला का अपहरण क्यों किया गया हम इस बात का जवाब ढूंढ रहे है उम्मीद है की हम जल्दी ही आरोपियों को धर लेंगे।