चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी ने की महर्षि वाल्मीकि की पूजा

उत्तर प्रदेश चित्रकूट
Spread the love


चित्रकूट,30 अक्टूबर एएनएस । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे चित्रकूट के महर्षि वाल्मीकि आश्रम, लालापुर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने असावर मंदिर में मां असावर माता के दर्शन किए और पूजा की। मंदिर में असावर माता व महर्षि वाल्मीकि की पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री पर्वत के शिखर पर स्थित वाल्मीकि आश्रम पहुंचे। यहां आश्रम के महंत भरतदास महाराज ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री ने आश्रम में अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ किया। आश्रम में पूजा-अर्चना के बाद सीएम यहां पर्यटन से संबंधित कई कार्यों का शिलान्यास कर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। चित्रकूट पहुंचने पर हेलीपैड पर राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, मानिकपुर विधायक आनन्द शुक्ला आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।