जमानत पर रिहा दो भाईयों पर गोलीबारी, एक घायल

उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगर
Spread the love

मुजफ्फरनगर, 24 दिसंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भाजपा नेता की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए दो भाइयों पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कंवरपाल और उसका भाई रविंद्र बुधवार शाम को चरथावल थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल पर सवार थे तभी एक कार में सवार कुछ लोगों ने उन पर गोलीबारी की।

पुलिस ने कहा कि कवंरपाल को गोली लगी और वह अस्पताल में भर्ती है, जबकि रविंद्र हमले में बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों भाई करीब एक साल पहले देवबंद में भाजपा नेता दारा सिंह की हत्या के आरोपी हैं। वे कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा हुए थे।