बस खाई में गिरी, 12 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश फतेहपुर
Spread the love

फतेहपुर , 18 नवंबर (एएनएस )। यूपी के फतेहपुर जिले में जहानाबाद कस्बे जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस बुधवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के समीप खाई में गिर गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चांदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक डीडी सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब दस बजे फतेहपुर शहर से लगभग 40 सवारियां ले कर जहानाबाद कस्बे जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर मदरी गांव के समीप खाई में गिर गई, जिसमें 12 यात्री घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों में से चार लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।

सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है