बिना दहेज के बैंक मैनेजर कर रहा था शादी फिर अचानक क्या हुआ? कि बगैर दुल्हन लौटी बारात

उत्तर प्रदेश हाथरस
Spread the love


हाथरस, 18 दिसम्बर एएनएस। अपनी शादी में दहेज न लेने का प्रण लेकर शादी करने वाले बैंक मैनेजर के अरमानों पर उस समय कुठाराघात हुआ जब लड़की के पक्ष वालों ने शराब पीकर हुड़दंग शुरू कर दिया। आगरा के एक होटल मे आयोजित इस समारोह में कन्या पक्ष की अभद्रता पर दूल्हे के मामा भड़क गए। इस पर लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया। बाद में होटल का चार लाख रुपये का बिल देकर दूल्हा बगैर दुल्हन के ही बारात समेत हाथरस लौट आए। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक एसबीआई में मैनेजर पद पर कार्यरत है। उसकी शादी के लिए काफी रिश्ते आ रहे थे, जिसमें दिन खोलकर दान-दहेज का भरोसा दिलाया गया। लड़का बगैर दहेज के शादी करने का प्रण लिए हुए था। इसी के चलते उसने कई बड़े-बड़े रिश्तों को ठुकरा दिया। वह चाहता था कि वह लड़की को केवल दो जोड़ी कपड़ों के साथ ही विदा कराए। पिछले दिनों इस युवक का तबादला हैदराबाद से आगरा हो गया। वहां उसे एक लड़की पसंद आ गई। उसने अपने पैसों से ही पूरी शादी करने का फैसला कर लिया। इस शादी तय होने के बाद
बीती 16 दिसंबर को बैंक मैनेजर बारात लेकर आगरा होटल पहुंच गया। वहां खाना चल रहा था। तभी लड़की पक्ष के लोगों ने शराब पीकर हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हा और उसके परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो वे फिर भी नहीं माने। इस पर दूल्हे ने खाना रुकवा दिया। इस पर दुल्हन का पिता और मामा नाराज हो गये। उन्होंने शादी से इंकार कर दिया और दुल्हन को लेकर चले गये। बेचारे दूल्हे ने होटल का चार लाख रुपये का भुगतान किया और बारात को वापस लेकर अपने गांव आ गया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।