हाथरस मामला:सीएम योगी का ट्वीट: ऐसा दंड मिलेगा जो उदाहरण होगा

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ, 02 अक्टूबर एएनएस।उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार और हाथरस की घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को  कहा कि उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड दिया जाएगा जो उदाहरण प्रस्तुत करेगा। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध और हाथरस कांड में पुलिस और प्रशासन के रवैये पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यह बयान दिया है।
सीएम योगी ने ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आपकी उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है।’