UP भाजपा की नई टीम का ऐलान, 16 को बनाया गया उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ,22 अगस्त एएनएस । भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने शनिवार को अपनी टीम की घोषणा की। पार्टी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नोएडा से विधायक पंकज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य और विजय बहादुर पाठक को भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुल मिलाकर 16 लोगों को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। 

इसमें कहा गया है कि जेपीएस राठौर और अमरपाल मौर्य को महासचिव नियुक्त किया गया है तथा राज्य इकाई में कुल सात महासचिवों की नियुक्ति की गई है। भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 16 लोगों को सचिव बनाया गया है। वाराणसी के मनीष कपूर और बरेली के संजीव अग्रवाल को पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।