Site icon Asian News Service

अपहर्ताओं के एक गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, दो बच्चे बचाए गए

Spread the love

पालघर: पांच अक्टूबर (ए) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने बच्चों का अपहरण करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है और दो लड़कों को अगवा होने से बचाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गश्त कर रही पुलिसकर्मियों की एक टीम ने शुक्रवार रात मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर चरोटी पुल के नीचे कुछ लोगों को आपस में झगड़ते हुए देखा।पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि जब विवाद हिंसक हो गया तो टीम ने हस्तक्षेप किया और पाया कि उनके साथ आठ एवं पांच साल के दो लड़के भी हैं। बच्चों ने बताया कि गिरोह ने उन्हें ठाणे जिले के कल्याण से अगवा किया था।

उन्होंने बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन महिलाएं हैं तथा लड़कों को बचाकर कल्याण पुलिस को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी सांगली जिले के मिराज के निवासी हैं।

Exit mobile version