उप्र उपचुनाव: पांच सीटो पर भाजपा गठबंधन विजयी, सीसामऊ और करहल सपा के खाते में

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 23 नवंबर ( ए) उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीट पर हुए उपचुनाव में सात सीट के परिणामों में समाजवादी पार्टी (सपा) को सीसामऊ व करहल सीट जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर और मझवां में जीत दर्ज की।

वहीं भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मीरापुर सीट पर जीत हासिल की।