Site icon Asian News Service

उप्र पुलिस में भर्ती के इंतजार में लाखों युवाओं की उम्र निर्धारित सीमा से अधिक हुई : वरुण गांधी

Spread the love

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती का चार साल तक इंतजार करने के बाद लाखों युवाओं की उम्र भर्ती के लिए निर्धारित आयु से अधिक हो गई है।.

वरुण ने ट्वीट किया, ‘‘चार साल से उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्र ‘ओवर-एज’ (निर्धारित सीमा से अधिक आयु) हो चुके हैं। न भर्ती मिली, न कोई उम्मीद। वे सोशल मीडिया पर लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। यही छात्र जब सड़क पर आएंगे, तब उन पर ‘उपद्रवी’ होने का आरोप लगेगा। क्या यह अन्याय नहीं है?’’.

Exit mobile version