उप्र में शिक्षक भर्ती पर न्यायालय का फैसला आरक्षण से खिलवाड़ की भाजपा की साजिश को करारा जवाब: राहुल

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 17 अगस्त (ए) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में 69,000 सहायक शिक्षकों की भर्ती पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार की साजिशों को करारा जवाब है।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पढ़ाई करने वालों को ‘लड़ाई’ करने पर मजबूर करने वाली भाजपा सरकार सही मायने में युवाओं की दुश्मन है।