नई दिल्ली, 08 दिसम्बर एएनएस। कृषि कानूनों के विरोध में देश भर में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। सोनिया गांधी हर साल अपना जन्मदिन 9 दिसंबर को मनाती हैं, लेकिन इसबार वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। उन्होंने यह फैसला देशभर में चल रहे कृषि आंदोलन और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए लिया है।
