जौनपुर: प्रेमी ने की थी अज्ञात महिला की हत्या, गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love



जौनपुर। नगर के जेसीज चौराहा के निकट कमला हास्पिटल के सामने सूटकेश में मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या की इस घटना का शनिवार को अनावरण कर दिया है। बताया गया कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने किया था। मृतका जौनपुर के एक माल पर काम करती थी और यही किराये पर कमरा लेकर रहती थीं। उसके प्रेमी ने हत्या के बाद शव को सूटकेश में बन्द कर नाले में फेक दिया था, यह बात उसने स्वीकार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस द्वारा महिला के हत्या की घटना का अनावरण किया गया। घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विशाल साहनी पुत्र नरायण साहनी निवासी मूडादेव पोस्ट टिकरी थाना रोहनिया, वाराणसी को मुखबिर सूचना के आधार पर भण्डारी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे का पल्टा बरामद किया गया।