Site icon Asian News Service

राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को बदमाशों ने गोली मारी, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

मुंगेर, तीन अक्टूबर (ए)। बिहार के मुंगेर जिले में गुरुवार को बदमाशों ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता पंकज यादव को गोली मार दी और फरार हो गए। पार्टी के प्रदेश महासचिव पंकज यादव गुरुवार को मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं आरजेडी ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

Exit mobile version