बेंगलुरु, 19 अक्टूबर (ए) कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने अपने खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में दर्ज प्राथमिकी रद्द करने की उनकी याचिका खारिज करने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले पर बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें अदालत पर भरोसा है और वह आरोपों का कानून के दायरे में जवाब देंगे।.
