Site icon Asian News Service

रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयां दीं, उनकी कमी हमेशा खलेगी: प्रियंका गांधी

Spread the love

नयी दिल्ली: 10 अक्टूबर (ए) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयां दीं तथा देश को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे।

Exit mobile version