राजस्थान में भाजपा के 13 उम्मीदवार आगे, नौ सीट पर कांग्रेस को बढ़त

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: चार जून (ए) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत उनकी पार्टी के 13 उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में आगे हैं। कांग्रेस नौ सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

‘इंडिया’ के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) तथा भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) एक-एक सीट पर आगे हैं।