अदालत ने जामताड़ा के पांच लोगों को धनशोधन के लिए दोषी ठहराया

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची: 20 जुलाई (ए) रांची में एक विशेष पीएमएलए अदालत ने शनिवार को जामताड़ा के पांच निवासियों को एक संगठित साइबर अपराध गिरोह संचालित करने के लिए धनशोधन रोधी कानून के तहत दोषी ठहराया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नेटफ्लिक्स पर ‘जामताड़ा’ नाम की वेब सीरीज 2020 में आई थी। इस शृंखला को झारखंड के इस जिले से कुछ अपराधियों द्वारा संचालित गिरोह द्वारा धोखाधड़ी वाले फोन कॉल करने और बैंक खातों से पैसे निकालने की वास्तविक घटनाओं पर आधारित बताया गया।