तेहरान,26 अप्रैल (ए )ईरान के अब्बास शहर में शनिवार को भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। ये जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी ने दी है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस धमाके में चार लोगों की मौत और 500 से ज्या लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट बंदर अब्बास शहर के रजई बंदरगाह पर हुआ है।
दक्षिणी ईरान के एक बंदरगाह पर भीषण विस्फोट और उसके बाद आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देश के आपदा प्रबंधन संगठन के प्रमुख बाबाक महमूदी ने सरकारी टेलीविजन पर यह घोषणा की।