उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट के उपचुनाव में छह पर भाजपा गठबंधन और तीन पर सपा आगे

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 23 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी मतगणना के अब तक के रुझान में छह सीट पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और तीन पर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) आगे है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार दोपहर 12 बजे तक की मतगणना में मीरापुर में भाजपा सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) तथा कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मझवां और फूलपुर में भाजपा आगे है। सपा के उम्मीदवारों ने करहल, सीसामऊ और कटेहरी विधानसभा सीट पर बढ़त बना ली है।