कांग्रेस ने बी एच चंद्रप्पा को अपनी कर्नाटक इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (ए) कर्नाटक विधानसभा चुनाव से महज चंद दिनों पहले कांग्रेस ने रविवार को बी एन चंद्रप्पा को अपनी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।.

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।.

चंद्रप्पा की नियुक्ति आर ध्रुवनारायण के स्थान पर की गई है, जिनका पिछले महीने निधन हो गया था।

कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 142 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

कांग्रेस कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता हथियाने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है। दक्षिण भारत में कर्नाटक एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां भाजपा सत्ता में है।

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होंगे। वहीं, नतीजों की घोषणा 13 मई को की जाएगी।