Site icon Asian News Service

कांग्रेस ने मुंबई इकाई के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

Spread the love

नयी दिल्ली: 29 फरवरी (ए) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपनी मुंबई इकाई के लिए चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दो मौजूदा विधायकों अमीन पटेल और असलम शेख को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायक अशोक जाधव और यूसुफ अबरानी को भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।कांग्रेस द्वारा यह कदम वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी तथा उनके समर्थन में कुछ पदाधिकारियों के पार्टी छोड़ने के बाद उठाया गया है।

मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) का गठन 14 मार्च, 2021 को हुआ था, जिसमें बाबा सिद्दीकी छह वरिष्ठ उपाध्यक्षों में से एक थे। इसमें 15 उपाध्यक्ष, 42 महासचिव और 76 सचिव भी थे।

नई कमेटी में पांच उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 19 सचिव भी शामिल हैं।

संदीप शुक्ला को कोषाध्यक्ष और प्रीनियल नायर को संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी ने तीन समन्वयकों की भी घोषणा की है।

Exit mobile version