आगरा, सात सितंबर(ए)। यूपी में आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में यमुना नदी पर बने पुल पर तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार दंपति पुल से नीचे गिर गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
