हजारीबाग: एक जनवरी (ए) झारखंड के हजारीबाग में कुएं से एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहे चार लोगों समेत पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हजारीबाग के चरही में उस दौरान यह घटना हुई जब सुंदर करमाली (27) नामक व्यक्ति ने पत्नी रूपा देवी के साथ हुए घरेलू विवाद के कारण कुएं में छलांग लगा दी थी।