केजरीवाल, सोरेन के साथ मामूली व्यक्ति की तरह व्यवहार किया गया: सिब्बल

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 21 जून (ए) राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को कहा कि यह अजीब है कि एक अदालत ने पुलिस को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को गिरफ्तार करने से रोक दिया, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ किसी मामूली व्यक्ति की तरह व्यवहार किया जा रहा है।

इस महीने की शुरुआत में, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पुलिस को येदियुरप्पा को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) मामले में गिरफ्तार करने से रोक दिया था।