ग्यारह साल की बच्ची से बलात्कार का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: छह सितंबर (ए) महाराष्ट्र के बीड शहर में 11 वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक बच्ची को अरबी भाषा का ट्यूशन पढ़ाता था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पेठबीड़ पुलिस थाने के निरीक्षक ए. के. मुदलियार ने बताया कि आरोपी (पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए उसका नाम उजागर नहीं किया) अपने घर पर बच्चों को उर्दू और अरबी पढ़ाता था।अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले 67 वर्षीय आरोपी ने लड़की को स्कूल जाते समय रोका, उसे चॉकलेट दी और उसके करीब आने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब लड़की स्कूल से लौट रही थी तो आरोपी उसे अपने घर ले गया और उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि यह घटना पुणे के बाहरी इलाके में एक ग्रामीण क्षेत्र में हुई। अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को स्कूल में ‘गुड टच, बैड टच’ सत्र के दौरान लड़की ने आपबीती सुनाई। स्कूल प्रशासन ने लड़की के माता-पिता को इसकी सूचना दी, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच की जा रही है।’’