Site icon Asian News Service

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ तेलंगाना में तेदेपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Spread the love

हैदराबाद, नौ सितंबर (ए) तेलंगाना में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकर्ताओं ने आंध्र प्रदेश में कौशल विकास निगम कथित घोटाले में पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर शनिवार को प्रदर्शन किया।.

तेदेपा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद, मिरयालगुड़ा, वानापार्थी, घाटकेसर और सरकिला जिले समेत राज्य के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि नायडू के खिलाफ दर्ज मामला राजनीति से प्रेरित है।.तेदेपा के पूर्व सांसद के. राममोहन राव ने आरोप लगाया कि नायडू की गिरफ्तारी वाईएसआर कांग्रेस सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध है।

उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को तेदेपा प्रमुख की गिरफ्तारी की निंदा करनी चाहिए।

नायडू को कौशल विकास निगम कथित घोटाले के सिलसिले में शनिवार को आंध्र प्रदेश के नांदयाल में गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version