देवघर,21 अगस्त एएनएस। झारखंड के साहिबगंज और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भूकंप का झटके महसूस किये गये। हालांकि, इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप आज दोपहर बारह बजकर सात मिनट पर आया जो 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। उन्होंने कहा कि भूकंप के झटके साहिबगंज, देवघर और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।