Site icon Asian News Service

झारखंड में लोकतंत्र की परीक्षा में हम सफल हुए: हेमंत सोरेन

Spread the love

रांची: 23 नवंबर (ए) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी लोकतंत्र की परीक्षा में सफल रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन का गठबंधन निर्णायक जीत की ओर अग्रसर है। उसने 31 सीट जीत ली हैं और 24 अन्य पर आगे है। सोरेन ने बरहैट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया है।सोरेन ने यहां प्रेस वार्ता में कहा, “झारखंड में लोकतंत्र की परीक्षा में हम पास हो गए हैं, चुनाव परिणाम के बाद हम अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।”

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।’’

सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड ‘अबुआ राज, अबुआ सरकार’ (अपना राज्य, अपनी सरकार) की पटकथा लिखने के लिए तैयार है।

इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा, “सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे।”

Exit mobile version