Site icon Asian News Service

ताइवान में भूकंप के झटके, तत्काल किसी नुकसान की खबर नहीं

Spread the love

ताइपे: नौ अप्रैल (एपी) ताइवान में बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिसके बाद राजधानी ताइपे में अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली। हालांकि तत्काल किसी नुकसान की खबर नहीं है।

केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी है। भूकंप से ताइपे में कुछ सैकंड तक इमारतों में कंपन होता रहा।अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार 5 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्व तट पर यिलान के दक्षिण-दक्षिण पूर्व में करीब 21 किलोमीटर दूर था और पृथ्वी की सतह से 69 किलोमीटर की गहराई में था।

ताइवान प्रशांत महासागर के किनारे ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में आता है। दुनिया में सबसे अधिक भूकंप इस क्षेत्र में आते हैं।

Exit mobile version