Site icon Asian News Service

दिल्ली के जनादेश को स्वीकारते हैं, लोगों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे: राहुल

Spread the love

नयी दिल्ली: आठ फरवरी (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह दिल्ली के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं तथा आगे उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की प्रगति तथा दिल्लीवासियों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।

निर्वाचन आयोग के शाम सात बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा दिल्ली की 70 में से 47 सीट जीत गई है और एक पर उसकी बढ़त बरकरार है। इस प्रकार वह 48 सीट पर जीत या बढ़त के साथ निर्णायक बहुमत हासिल करती दिख दिख रही है, जबकि आप 22 सीट पर सिमट गई। एक बार फिर कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोल नहीं सकी।राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और सभी मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ – दिल्ली की प्रगति और दिल्लीवासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी.”

Exit mobile version