Site icon Asian News Service

धार सांसद सावित्री ठाकुर ने मोदी सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली

Spread the love

भोपाल: नौ जून (ए) हाल में हुए लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की धार (आरक्षित) सीट से जीत दर्ज करने वाली सावित्री ठाकुर ने रविवार को नरेन्द्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक प्रमुख महिला आदिवासी नेता ठाकुर (46) ने 2014 में लोकसभा चुनाव जीता था, लेकिन 2019 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। वर्ष 2024 के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के राधेश्याम मुवेल को 2.18 लाख मतों से हराया। वह पहली बार 2003 में जिला पंचायत की सदस्य के रूप में चुनी गईं और बाद में इसकी अध्यक्ष बनीं।

Exit mobile version