नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

हाथरस: 23 मार्च (ए) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और जबकि दूसरी अन्य नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि घायल आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार सासनी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात-आठ साल की उम्र की दो पड़ोसी नाबालिग लड़कियां घर के बाहर खेल रही थीं। गांव में कबाड़ का काम करने वाला बॉबी (28) उन्हें कुछ दिलाने के बहाने ले गया और एक लड़की से दुष्कर्म और दूसरी लड़की से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया।