Site icon Asian News Service

नेपाल में गोलीबारी के मामले में तीन भारतीयों सहित चार लोग गिरफ्तार

Spread the love

काठमांडू, 20 अक्टूबर (ए)। भारत की सीमा से जुड़े नेपाल के मधेश प्रांत में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस ने तीन भारतीयों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया में बृहस्पतिवार को इस आशय की खबरें आयी हैं।.

‘माई रिपब्लिका’ अखबार की खबर के अनुसार, मधेश प्रांत के बागमती निगम क्षेत्र में बुधवार को हुई गोलीबारी के सिलसिले में बिहार निवासियों गुलशन सिंह (22), सौरभ शाह (20) और रेहान सिंह (20) को गिरफ्तार किया गया है।.

Exit mobile version