पुलिस ने एक साल से लापता तीन लड़कियों को ढूंढ निकाला

राष्ट्रीय
Spread the love

लातूर, 22 अक्टूबर (ए) महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक साल से ज्यादा समय से लापता तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।.

अधिकारी के मुताबिक, भादा, विवेकानंद और गांधी चौक थाने में पिछले साल अपहरण के मामले दर्ज किए गए थे। अधिकारी ने बताया कि लड़िकयां उस वक्त नाबालिग थीं।.पुलिस अधीक्षक सौम्य मुंडे के निर्देशों के बाद मानव तस्कर रोधी इकाई ने हाल ही में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ शुरू किया था और साइबर सेल से मिली जानकारी का प्रयोग करते हुए पुलिस ने मालशिरस, सोलापुर, धाराशिव, तुलजापुर और सीमावर्ती गांवों में लड़कियों की तलाश शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि प्रयास सफल हुए और इन इलाकों में लड़कियों को ढूंढ लिया गया। उन्होंने बताया कि दो नाबालिगों की शादी हो चुकी थी जबकि एक लड़की अपने रिश्तेदार के साथ रह रही थी।

उन्होंने बताया कि लड़कियों को ढूंढकर वापस लाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि एक मार्च 2022 से अभी तक लातूर पुलिस ने 18 साल से कम उम्र की 27 लड़कियों को ढूंढकर उनके रिश्तेदारों को सौंपा है।