Site icon Asian News Service

पूर्व मंत्री, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह का दो वर्ष बाद भाजपा से निष्कासन रद्द

Spread the love

लखनऊ: 29 अप्रैल (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) व पूर्व मंत्री यशवंत सिंह का निष्कासन दो वर्ष बाद सोमवार को समाप्त करते हुए उनकी वापसी की घोषणा की है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

योगी आदित्यनाथ के 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद छह माह के भीतर उनके विधानमंडल का सदस्य बनने के लिए इस्तीफा दे कर विधान परिषद की अपनी सीट खाली करने की वजह से यशवंत सिंह सुर्खियों में आ गये थे।

Exit mobile version