Site icon Asian News Service

प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव के ट्विटर खातों के ‘हैंडलर’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

भोपाल/इंदौर, 13 अगस्त (ए) मध्य प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप वाले विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इंदौर में प्रियंका गांधी वाद्रा, कमलनाथ और अरुण यादव सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के ट्विटर खातों के ‘‘हैंडलर’’ (खाता चलाने वाला व्यक्ति) के खिलाफ शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।.

इस मामले में भाजपा द्वारा ग्वालियर में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Exit mobile version