बिहार विधानपरिषद में नीतीश और राबड़ी के बीच फिर हुई नोक-झोंक

राष्ट्रीय
Spread the love

पटना: 20 मार्च (ए) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पूर्ववर्ती राबड़ी देवी पर बृहस्पतिवार को एक बार फिर कटाक्ष करते हुए उन्हें याद दिलाया कि वह उनके पति को इस पद से ‘‘हटाये जाने’’ के कारण ही मुख्यमंत्री बन पाई थीं।

कुमार ने राज्य विधानपरिषद में एक चर्चा के दौरान हस्तक्षेप करते हुए, चारा घोटाले में सीबीआई द्वारा आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद 1997 में राजद सुप्रीमो के इस्तीफे का जिक्र किया।सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के सदस्यों के बीच, राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सदन में आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला।

कुमार ने कहा, ‘‘सरकार अपराध की हर घटना की जांच करवाती है और दोषियों को अदालत के कठघरे में लाती है।’’

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राजद के शासन काल की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘क्या उस समय कुछ किया गया। हिंदू, मुस्लिम का कितना झगड़ा हुआ करता था। लोग केवल अपना प्रचार करने में लगे रहते थे।’’

राबड़ी देवी ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में वह अपने आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बोल सकती हैं।

वहीं, कुमार ने मगही में उनपर तंज करते हुए कहा, “छोड़ा ना तोहरा कुछ मालूम है।’’