ठाणे: 23 मार्च (ए) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 85 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को अंबरनाथ कस्बे के सर्वोदय नगर में हुई। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान पार्वतीबाई राघव अहिरे के रूप में हुई है और ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपने जीवन से तंग आ चुकी थी।