Site icon Asian News Service

भाजपा ने दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को अपनी आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

Spread the love

अमरावती, 05 जुलाई (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 के लोकसभा चुनाव और आंध्र प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में पार्टी की रणनीति को धार देने के वास्ते वरिष्ठ नेता दग्गुबाती पुरंदेश्वरी को अपनी प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।.

पुरंदेश्वरी (64) पूर्व केंद्रीय मंत्री, अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामा राव की बेटी, टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू की साली और दग्गुबाती वेंकटेश्वर राव की पत्नी हैं।.

Exit mobile version