Site icon Asian News Service

भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में फिर प्रवेश हुई, राहुल बीमार मां से मिलने दिल्ली गए

Spread the love

चंडीगढ़, पांच जनवरी (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से हरियाणा में फिर प्रवेश हुई, लेकिन वह अपनी बीमार मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली चले गए हैं और शुक्रवार सुबह लौटेंगे।.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने फोन पर बताया, ”यात्रा शाम को पानीपत में सनोली सीमा से हरियाणा में प्रवेश हुई। राहुल जी अपनी बीमार मां से मिलने के लिए दिल्ली गए हैं। वह शुक्रवार सुबह पानीपत लौटेंगे और यात्रा हरियाणा का अपना चरण फिर से शुरू करेगी।”

Exit mobile version