Site icon Asian News Service

मध्य प्रदेश में भाजपा के कुशासन में कोई सुरक्षित नहीं: प्रियंका गांधी

Spread the love

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (ए) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा के 20 साल के कुशासन में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है।.

उज्जैन शहर में लगभग 12 वर्षीय एक लड़की सोमवार को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाई गई और चिकित्सा जांच में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है।’’

प्रियंका गांधी ने प्रश्न किया, ‘लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उज्जैन की घटना को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि राज्य में बेटियों के साथ दुष्कर्म के लिए सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार भी गुनहगार है।

Exit mobile version