मप्र कांग्रेस कमेटी के लिए 17 उपाध्यक्षों और 71 महासचिवों की नियुक्ति

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 27 अक्टूबर (ए) कांग्रेस ने अपनी मध्य प्रदेश इकाई के लिए नवनियुक्ति पदाधिकारियों की लंबी सूची जारी की जिसमें 17 उपाध्यक्ष और 71 महासचिव शामिल हैं।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारियों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।पार्टी ने 17 उपाध्यक्षों और 71 महासचिवों की सूची के अलावा 16 सदस्यों वाली कार्यकारी समिति की घोषणा भी की है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तथा कई अन्य वरिष्ठ नेता इस समिति में शामिल हैं।

राज्य पीसीसी में 33 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं जिन्हें पिछले साल विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद नियुक्त किया गया था।