मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

राष्ट्रीय
Spread the love

बीजापुर, 22 जुलाई (ए) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैरमगढ़ और जांगला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव केशामुण्डी के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया।

भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 10 से 15 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस 222 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। तभी पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ के पश्चात जवान लगातार क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रहे थे। 

सर्चिंग के दौरान पूर्व से घात लगाये बैठे माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अधांधुंध फायरिंग की गई। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करने पर माओवादी मौके से जंगल-पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ करीबन आधा घंटे तक चली। पुलिस के अनुसार फायरिंग रूकने पर आसपास सर्चिंग के दौरान केशामुण्डी के जंगल-पहाड़ से एक अज्ञात पुरूष माओवादी का शव बरामद हुआ जिसके शव के पास से एक नग पिस्टल मय मैग्जीन, दो राउण्ड बरामद किया गया।