मॉस्को: 19 अप्रैल (ए)रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मानवीय आधार पर यूक्रेन के साथ ईस्टर पर अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की है। क्रेमलिन ने शनिवार को यह जानकारी दी।
क्रेमलिन के अनुसार, युद्धविराम शनिवार को मॉस्को समयानुसार शाम छह बजे (भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे)से ईस्टर रविवार के बाद मध्यरात्रि (भारतीय समयानुसार रविवार रात ढाई बजे)तक चलेगा।