लखनऊ, नौ सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि स्वस्थ शरीर ही समर्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना को भी साकार कर सकता है और धर्म के जितने भी साधन हैं वे स्वस्थ शरीर से ही संभव हैं।मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ में 73वें अखिल भारतीय पुलिस रेसलिंग क्लस्टर का उद्घाटन करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा, ”प्राचीन काल से ही भारत की परंपरा में खेल और खेलकूद की गतिविधियों को महत्व दिया गया है। भारतीय ऋषि इस बात का उद्घोष करते हैं कि शरीरमाद्यम् खलु धर्म साधनम्, यानी धर्म के जितने भी साधन हैं वे स्वस्थ शरीर से ही संभव हैं।”
