Site icon Asian News Service

हरियाणा चुनाव : प्रचार अभियान के दूसरे चरण के तहत कई जिलों का दौरा करेंगे राहुल गांधी

**EDS: TWITTER IMAGE VIA @rssurjewala** Humnabad: Congress leader Rahul Gandhi addresses a public meeting ahead of Karnataka assembly elections, at Humnabad in Bidar district, Monday, April 17, 2023. (PTI Photo)(PTI04_17_2023_000143B)

Spread the love

चंडीगढ़: 29 सितंबर (ए) हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए पूरा जोर लगा रही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी राज्य में चुनाव प्रचार अभियान जारी रखेंगे और अपनी ‘हरियाणा विजय.संकल्प यात्रा’ के दौरान कई जिलों का दौरा करेंगे। हरियाणा में पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। गांधी बृहस्पतिवार को करनाल के असंध और हिसार के बरवाला में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस सूत्रों ने गांधी के प्रचार अभियान का संभावित कार्यक्रम साझा करते हुए बताया कि वह सोमवार को अंबाला जिले के नारायणगढ़ में जनसभा को संबोधित कर अपने चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत करेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के भी शामिल होने की संभावना है।

गांधी सोमवार को यमुनानगर जिले और अंबाला में कुछ और स्थानों का भी दौरा करेंगे। इसके बाद वह साहा और फिर कुरुक्षेत्र जिले का दौरा करेंगे। इस जिले में लाडवा विधानसभा क्षेत्र भी आता है, जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी के संभावित कार्यक्रम के अनुसार कुरुक्षेत्र के थानेसर में भी वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी तीन अक्टूबर की शाम को प्रचार समाप्त होने तक राज्य में प्रचार करेंगे। उनके साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा समेत प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल होंगे।

कांग्रेस 10 साल बाद हरियाणा में सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version